ग्राम सभा बंगरुआ मे बिहार विधान सभा अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी अनौपचारिक कार्यक्रम 

रिपोर्ट  : मुहम्मद युसुफ focusnews24x7

■■■■■■■■■■■■■

प्रतापपुर  (देवरिया) ग्राम सभा बंगरुआ थाना क्षेत्र श्रीरामपुर के अंतर्गत बिहार विधान सभा अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी अनौपचारिक कार्यक्रम के तहत् अपने ननिहाल ग्राम बंगरुआ थाना क्षेत्र श्रीरामपुर जिला देवरिया मे जगदीश यादव के घर आए थे। उनका भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों लोग उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से कामरेड जयप्रकाश यादव, भानु चंद्र यादव ,अनिल सिंह ,बबलू सिंह, संतोष यादव, जितेंद्र उपाध्याय, मिथिलेश, लालबाबू ,कबिलास, रबिंद्र ,बीरेंद्र अमानत धर्मवीर, मुन्नू पाण्डे, वैभव पांडेय ?बृजराज पाण्डेय, ध्रुवनारायण यादव ,सम्भू गुप्ता, मिस्टू अंसारी प्रतापपुर चीनी मिल हेड केन हेड हरेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एस्कोर्ट में इंस्पेक्टर श्रीरामपुर मय लाव लश्कर मौजूद थे। किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। गन्ना की खेती व भुगतान पर विशेष चर्चा हुई। विधान सभा अध्यक्ष का उनके ननिहाल में पहली बार आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

 

Share.