अपनी योजनाओं से किसानों को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार-विजयलक्ष्मी

रिपोर्ट: असगर अली focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। यहां के परसिया भगौती में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि ‘अपनी योजनाओं से सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है और ऐसी योजनाएं चला रही है जिससे कि किसानों का दोगुना फायदा हो।

इस अवसर पर 215 किसानों को निःशुल्क सरसों, चना और मसूर के बीज वितरण किए गए।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार निरन्तर किसानों के हित की चिन्ता कर रही है।

पिछले दिनों कम बारिश होने से जिन किसान भाइयों की धान की फसल प्रभावित हुई थी उनके लिए सरकार द्वारा निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया है तथा सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दे रही है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिये दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसे किसान मोर्चा उन योजनओं को गांव-गांव तक पहुंचा रहा है।
भाजपा नेता प्रमोद मिश्र ने कहा कि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसानों के हित मे निरन्तर प्रयत्नशील रहते हुए कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से किसानों की आय दुगुनी कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन प्रणव दुबे में किया। कार्यक्रम को निलाम्बुज मिश्रा, अजय दुबे वत्स, अमरनाथ सिंह, वीरेन्द्र कुशवाहा, अवधेश यादव, कन्हैया दास, राहुल शुक्ला ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के चन्दन पाण्डेय, करन यादव, विजय गुप्ता, अंकित मिश्र, विजेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share.