ब्रेकिंग न्यूज़ — जालौन में धान से भरी लोडर पलटी, किसान गंभीर रूप से घायल
■ पुलिस ने पहुँचकर लोडर को सड़क से हटवाया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
जालौन — जनपद जालौन के कोतवाली क्षेत्र ग्राम कमसेरा बंगरा रोड पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। धान से भरी लोडर अनियंत्रण होकर बीच सड़क पर पलट गई, जिससे लोडर में सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल किसान की पहचान रामऔतार (उम्र लगभग 47 वर्ष), निवासी बंगरा के रूप में हुई है। दो अन्य व्यक्ति भी घायल बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।
राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर घायलों को बाहर निकाला और जालौन सीएचसी पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोडर धान से पूरी तरह भरी हुई थी और मंडी की ओर जा रही थी, तभी वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और यह पलट गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर पुलिस ने पहुँचकर लोडर को सड़क से हटवाया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
📍 स्थान: ग्राम कमसेरा, बंगरा रोड, जालौन
📰 रिपोर्ट — महेश चौधरी, जालौन (Focus News 24×7)






