Spread the love

पण्डित उपाध्याय का मनाया गया जन्मदिवस प्रधानमंत्री के मन की सुनी बात

सलेमपुर (देवरिया)। क्षेत्र के मगहरा में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी जन्म जयंती मनाई साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी गई।

इस अवसर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख विकास चौहान ने किया।
इस अवसर पर राजमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में है। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी और देश के लिए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम को अजय दुबे वत्स, अमरदत्त यादव, बृजेश कुशवाहा आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अमिताभ भगत ने किया।
उक्त अवसर पर बसन्त कुमार, दिग्विजय चौहान, चन्दन पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय, पुरुषोत्तम पाण्डेय, अमित मद्देशिया, संजय सैनी, नन्हे यादव, नागेंद्र गुप्ता, अमित सिंह, पंकज पाण्डेय, रामनरेश पासवान, चन्दन मद्देशिया, सूर्या यादव, सोनू यादव, पारस आदि उपस्थित रहे।

Share.