जिला विज्ञान क्लब जालौन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश जिला विज्ञान क्लब जालौन के तत्वधान में बाल सृजनात्मक एवं नवप्रवर्तन दिवस कार्यशाला का आयोजन गांधी इंटर कॉलेज उरई में डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी जालौन की अध्यक्षता में किया गया ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी प्रतिनिधि श्री हेमंत पटेल उप जिलाधिकारी सदर उरई तथा कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक जिला विज्ञान क्लब जालौन ने किया
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अपना उद्बोधन देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की जब हम विज्ञान के विषय में रुचि लेते हैं तो कहीं ना कहीं इस शब्द पर सोचना ही हमें ज्ञान के करीब ले जाता है बड़ी ही रोचक बात यह है कि भारत विज्ञान के रटे सिद्धांत से प्रेरित नहीं रहा यहां की संस्कृति में पला बढ़ा लगभग हर व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान अपने विशेष तरीके से ही निकालता है हमारा देश नवप्रवर्तन का देश है यह विज्ञान को प्रयोगशाला उत्तर सीमित नहीं मानता यहां के जनमानस को अभाव में भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में चमत्कार करने आते हैं जिसमें विचारों नवा चारों आविष्कारों के साथ ही अनुसंधान एवं नवप्रवर्तन की ऐसी शोध यात्रा चलती रहती है इसमें ठहराव तो आते हैं लेकिन ज्ञान से जन की मूल प्रवृत्ति कभी खत्म नहीं होती मूल बात यह है कि बाल सृजनात्मक नवप्रवर्तन हमारे देश का मूलाधार है
इसी क्रम में उप जिला अधिकारी श्री हेमंत पटेल ने कहा के आज के बच्चे ही भारत का भविष्य हैं इनके द्वारा परंपरागत ज्ञान आधारित कोई नवीन तकनीकी आसपास की समस्या से निजात पाने के लिए किए गए किसी विशेष विचार को मूर्त रूप में लाना या फिर ऐसी तकनीकी सुधार कर कुछ नया किया जा सके बाल सृजनात्मक कार्यक्रम में बच्चों को मॉडल बनाने की दिशा में विशेष मार्गदर्शन प्रदान करने पर बल दिया विज्ञान आधारित मॉडल पर पुराने अद्भुत मॉडलों को ना बनाकर कुछ अलग नवीन और ऐसा मॉडल प्रस्तुत कर सकें जो अलग हो मौलिक हो और वैज्ञानिकता से वैज्ञानिकता से परिपूर्ण जनउपयोगी अन्वेषण हो इसी क्रम में डॉक्टर राजीव कुमार सिंह अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र जालौन ने बच्चों को कृषि में हुए शोध प्राकृतिक खेती उपस्थित मॉडल पर बच्चों को सुझाव दिए और प्राकृतिक खेती पर विस्तृत चर्चा की कार्यक्रम में जनपद के बच्चों द्वारा बनाए गए वैज्ञानिक मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी के साथ श्री हेमंत पटेल उप जिलाधिकारी तथा श्री आशुतोष चतुर्वेदी मुख्य कोषाधिकारी जालौन परियोजना निदेशक ग्राम विकास स्थान जालौन अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र जालौन वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अरुण राज खरे श्री राजेंद्र सिंह भदोरिया वर्ष समाजसेवी जनपद जालौन के साथ किया गया और बच्चों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों की सराहना की गई
जनपद समिति द्वारा गठित मॉडल मूल्यांकन समिति द्वारा अच्छे लोगों का चयन कर डीपी सिंह आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज उरई प्रथम स्थान तथा महावीर प्रसाद वर्मा श्री बजरंग इंटर कॉलेज उरगांव एवं श्री रोहित राजपूत बाल भारती कॉलेज उरई को तृतीय तथा 3 छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रमाण पत्र के साथ नियमानुसार उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी सभी छात्र छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी महोदय तथा उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रमाण पत्र को प्रदान किए गए कार्यक्रम में जनपद के 300 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया श्री देवेंद्र झा प्रधानाचार्य गांधी इंटर कॉलेज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की




