जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने होली पर्व पर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया

रिपोर्ट: असगर अली 

@focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■■■

देवरिया,होली के दिन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज होली पर्व को शासन की मंशानुरूप सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने रुद्रपुर बस स्टेशन मार्केट, मदनपुर मार्केट का निरीक्षण किया।

उन्होंने रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर इमरजेंसी सेवाओं का जायजा भी लिया।

इसके पश्चात डीएम कपरवार घाट चौराहा पहुँचे, जहाँ तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और एसडीएम बरहज को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। डीएम, पुलिस अधीक्षक व सीडीओ ने बरहज घाट का भी निरीक्षण किया।

Share.