Spread the love

सीओ सिटी उरई अर्चना सिंह ने कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी और पुलिस बल के साथ नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सराफा बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

 

दौरे के दौरान माहिल तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या पर ध्यान देते हुए उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे तय सीमा के बाहर सामान न रखें। सीओ ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में अतिक्रमण पाया गया, तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

 

उरई सिटी का कार्यभार संभालने के साथ ही सीओ अर्चना सिंह लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं। उनकी नियमित जांच और सक्रियता से नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा

है।

 

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)