Spread the love

गुरसरांय। श्री श्री 1008 श्री शनिदेव महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की भव्य कलश यात्रा आज 24 नवंबर गुरुवार को बड़े तालाब माता मन्दिर से यज्ञाचार्य-आचार्य पंकज शास्त्री जी (बनारस) के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ निकाली गई

कलश यात्रा तालाब माता मंदिर से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड थाने के सामने होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं पीले वस्त्र धारण किए और सिर पर कलश रखे हुए लगभग आधा किलोमीटर की लंबी लाइन लगी और साथ में बड़ी संख्या में बच्चे युवा बूढ़े धार्मिक गीतों के साथ थिरकते हुए चल रहे थे वही कलश यात्रा में विभिन्न झांकियां अपने में लग रहा था पूरा कस्बा गुरसरांय आज धर्म नगरी के रूप में उभर कर सामने आ गया।

Share.