थाना दिवस मे पहुंचे मंडल आयुक्त एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जाहिद अहमद,एव एस डी एम जीतेन्द्र सिंह वीरवाल ने सुनी लोगों की फरियादें

रिपोर्ट  : विवेक तिवारी 

Focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■■

  • झांसी मंडल के आयुक्त आदर्श सिंह ने थाना दिवस पर उपस्थित लोगों की समस्यायों को सुना ।
  • कार्यालय का किया निरीक्षण पर सन्तोष व्यक्त किया।
  • लोहागढ़ किला के पुरातत्व ,आजादी के योगदान पर महत्व पर लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया
  • साथ रहे मोठ उपजिलाधिकारी जीतेन्द्र सिंह वीरवाल

जिला झांसी के थाना समथर में समाधान दिवस मे पहुंचे झांसी मंडल के आयुक्त आदर्श सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जाहिद अहमद एव मोंठ के उपजिलाधिकारी जीतेन्द्र सिंह वीरवाल के साथ थाना दिवस पर पहुंचे। तथा थाना दिवस पर उपस्थित लोगों की समस्यायों को सुन कर शीघ्र निस्तारण के आदेश दिये। इसके बाद थाना कार्यालय का किया निरीक्षण कर कार्यालय एवं असलाह आदि के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद थाना समाधान दिवस कार्यवाही रजिस्टर देखा उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या नहीं सुलझती है तो उक्त समस्या के लिए कार्यालय दिवस पर कार्यालय समय में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक लोग अपनी जन समस्या झांसी आकर सुना सकते हैं उनका शीघ्र निस्तारण होगा।

उन्होंने पुरातत्व की दृष्टि से पूर्व गुर्जर राज्य के किला समथर का गहन निरीक्षण करते हुये जिला झांसी की जालौन सीमा का अवलोकन करते हुए ग्राम लोहागढ़ का औचक निरीक्षण करते हुए साफ सफाई का जायजा लिया एवं आजादी की लड़ाई में महारानी लक्ष्मी बाई के समर्थन में लोहागढ़ में लडे गये अंग्रेजों से पहले युद्ध स्थल को देखते हुए लोहागढ़ किला के पुरातत्व ,आजादी के योगदान पर महत्व पर लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया।

उक्त अवसर पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, लेखपाल सदर राजीव यादव, सहित अन्य बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Share.