जालौन में जिलाधिकारी ने जिला पुरुष अस्पताल का किया अचानक निरीक्षण 

जालौन में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को जिला पुरुष अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्थित स्थिति और लापरवाहियों पर कड़ी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर, टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ के सदस्य अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित मिले।

इनमें डॉ. एसपी सिंह, डॉ. दीपक आर्य, डॉ. केपी सिंह, डॉ. शिवेश वर्मा, डॉ. संजीव अग्रवाल और रेडियोलॉजिस्ट सौरव कुमार शामिल थे।

जिलाधिकारी ने इन डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया और सीएमएस को निर्देशित किया कि वे समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का पालन करें।

Oplus_131072

इसके अतिरिक्त, अस्पताल में सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब पाई गई। जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने सफाई इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल परिसर में कई सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए।

जिलाधिकारी ने इस पर भी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

जन औषधि केंद्र भी बंद पाया गया, जिस पर इसके इंचार्ज को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Oplus_131072

फिजियोथैरेपी वार्ड में सीसीटीवी कैमरे की कमी पर भी जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और तुरंत कैमरा लगाने के निर्देश दिए।

 

इस पूरे निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. नरेंद्र देव शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सीएमओ और सीएमएस को कड़ी चेतावनी देते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो

सकें।

 

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)