मोंठ: बेतवा नहर पर पुराना पुल क्षतिग्रस्त, बड़ी दुर्घटना टली | ग्रामीणों ने किया नए पुल की मांग

नमस्कार! आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ विनय पचौरी और पेश है मोंठ तहसील से एक जरूरी ग्राउंड रिपोर्ट साकिन संवाददाता जहूर अहमद खान के साथ 

झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र अंतर्गत साकिन-छेंवटा मार्ग पर स्थित बेतवा नहर का बरसों पुराना पुल अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। हाल ही में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कोई वाहन पुल पर नहीं था, वरना एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

जानकारी के अनुसार, इस पुल की कुछ महीने पहले ही मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद इसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। दूसरी ओर, इस जगह एक नए पुल का निर्माण कार्य भी वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में नाराज़गी है।

यह मार्ग अटा, दिवयापुर, साजोनी, छेंवटा और दवोह जैसे कई गांवों को जोड़ता है, और इस पर रोज़ाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। क्षतिग्रस्त पुल की वजह से ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर नया पुल बनवाया जाए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो और लोगों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके।

Focus News 24×7 के लिए मोंठ से संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट।

Share.