भाटवां तिवारी ईदगाह में शांतिपूर्वक अदा हुई ईद-उल-फित्र की नमाज़
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ आपका विनय पचौरी देवरिया सवांददाता अख्तर अली साथ ।
आज ईद-उल-फ़ित्र की नमाज़ भाटवां तिवारी के ईदगाह में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस मौके पर भाटवां तिवारी के बुजुर्ग, तातार, और आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
लोगों ने बकरीद की नमाज़ अदा की और देश व समाज की सलामती के लिए दुआएँ भी मांगी। नमाज़ के बाद कुर्बानी के महत्व और इसकी परंपरा पर प्रकाश डाला गया।
बताया गया कि किस तरह हज़रत इब्राहीम अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे को कुर्बानी देने के लिए ले गए। जब उन्होंने अपने बेटे के गले पर छुरी चलानी चाही, तभी अल्लाह तआला ने जिब्राइल अलैहिस्सलाम को आदेश दिया कि इब्राहीम के बेटे की जगह एक दुंबा रख दिया जाए। इस तरह कुर्बानी की परंपरा की शुरुआत हुई।
कहा गया कि जो अपने रब से सच्ची मोहब्बत करता है, वो कोई भी बलिदान देने से पीछे नहीं हटता। और तभी से यह रिवायत चलती आ रही है कि लोग ईद के मौके पर अपने अज़ीज़ों की याद में कुर्बानी करते हैं।
इसी के साथ मैं विनय पचौरी अपने सवांददाता अख्तर अली व उनके परिवार को Focus News 24×7 से, आपको और आपके परिवार को ईद की दिली मुबारकबाद देता हूँ।



