Spread the love

पिता ने बेटे पर कुलहाड़ी से किया हमला,रुपयों को लेकर हुआ था विवा

 

उरई । बुधवार देर रात को पिता-पुत्र के बीच रुपये को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से पुत्र पर हमला करते हुये मरणासन्न कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पिता मौके से भाग गया। लहूलुहान हालत में देख परिजनों ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

घटना डकोर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जैसारी कला गांव की है, जहां बुधवार देर रात को जमाल अहमद का अपने पुत्र एहसान अहमद से रुपए के लेन देन को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि जमाल ने पास में ही रखी कुल्हाड़ी से एहसान पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

कुल्हाड़ी के वार से एहसान खून में लथपथ हो गया। परिवार के बाकी लोगों को आते देख हमलावर पिता मौके से भाग निकला। लहूलुहान हालत में देख परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 

इस मामले में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले में डकोर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पटेल का कहना है कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जायेगी।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)