महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती पर भव्य स्वाभिमान यात्रा का आयोजन – ओंकार ठाकुर
उरई (जालौन): महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार ठाकुर ने एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक शोभा यात्रा 22 दिसंबर, रविवार को बंगरा (माधौगढ़) से प्रारंभ होकर रामपुरा तक जाएगी।
यात्रा में चार पहिया और दो पहिया वाहनों का विशाल काफिला शामिल होगा। मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। रामपुरा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा 27 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी, जहां जयंती के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया जाएगा।
श्री ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश के गढ़कुंडार में तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन होगा। रामपुरा में यात्रियों के लिए भोजन और अन्य सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर बंगरा, माधौगढ़, गोहन, कमसेरा, कौशलपुर, कैथेरी, ईगुई, नूरपुर, रुरा, सिरसा, क्योलारी, चाकी, रामपुरा और सहपूरा सहित विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
यह आयोजन महाराजा खेत सिंह खंगार के गौरवशाली इतिहास और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए किया जा
रहा है।





