पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से शहर के होटल और रेस्टोरेंट्स में चलाया  चेकिंग अभियान 

उरई में गुरुवार देर शाम को पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से शहर के होटल और रेस्टोरेंट्स में चेकिंग अभियान चलाया।

जिसमें द हंक कैफे में अवैध हुक्का बार का खुलासा हुआ।

इस कार्रवाई में प्रशासन ने पाया कि बिना लाइसेंस के हुक्का बार चलाया जा रहा था, और नाबालिग बच्चों को काम पर लगाया गया था।

श्रम विभाग ने दो नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया, जबकि ड्रग, खाद्य, चिकित्सा और आबकारी विभाग ने रेस्टोरेंट की सामग्री के नमूने लिए और संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

यह छापेमारी उरई कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 1 के सामने स्थित द हंक कैफे में की गई।

प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि शहर में अवैध हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें नाबालिगों को भी काम पर लगाया जा रहा है।

छापेमारी के दौरान ताश के पत्ते भी मिले, जिससे प्रशासन को जुए के संचालन की आशंका हुई।

उरई के डिप्टी एसपी उमेश कुमार पांडे ने बताया कि सभी संबंधित विभागों द्वारा नमूने एकत्रित कर जांच शुरू की गई है, और आगे अनियमितताएं मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी

 

 

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)