चंद सेकेंड में एक किसान हुआ एक लाख चोरी
उरई। जालौन में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है जिसमें एक बदमाश में कुछ ही सेकंड में बाइक पर टंगा ₹100000 से भरा झोला चोरी कर लिया और अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।
यह पूरी वारदात पास मे लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
यह घटना कांच कोतवाली क्षेत्र के चंद कुआं इलाके की है। ग्राम चमर सेना के रहने वाले किसान अमित ने पंजाब नेशनलबैंक से एक लाख रुपए निकाले थे।बैंक से निकलने के बाद वह समोसे की दुकान पर रुका और अपनी बाइक पर झोला टांग दिया।
तभी पीछे से आकर एक बदमाश ने झोला चोरी कर लिया।
और अपने साथी के साथ बाइक से भाग गया। जब किसान ने बाइक से बैग गायब देखा,तो शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
कोंच कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की,लेकिन अभी तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।






