मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा में टूटीं दलों की प्रतिबद्धतायें सभी आये एक मंच पर

रिपोर्ट  : पंकज यादव focusnews24x7

■■■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर : देवरिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में सलेमपुर के रेलवे स्टेशन प्रांगण में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में दलों की प्रतिबद्धताएं टूटीं और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किये गये समाजहित के कार्यो को याद किया।

उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने बीती दस अक्टूबर को सुबह मेदांता के गुरुग्राम अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।
सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नेताजी जी ने अपने संघर्ष के दम पर पहचान बनाई।नेताजी हमेशा हर वर्ग के लोगों को अपने साथ लेकर चलते थे। नेताजी उत्तर प्रदेश सरकार की राजनीति में मजबूत स्तम्भ थे।उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि नेताजी यूपी में हर दौर देखे, समाजहित में काम किया और उत्तर प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई। उनके जाने से खाली हुआ स्थान भरना किसी के लिए भी आसान बात नहीं है। विधानसभा सभा अध्यक्ष सपा सूरज यादव ने संचालन किया।
इसमें पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, कामरेड सतीश कुमार, जयनाथ कुशवाहा, बृजेश उपाध्याय, चन्द्रदेव यादव, प्रेमचन्द्र यादव, संदीप सिंह टिंकू, विनय पांडेय, अजय दूबे वत्स, मुरली मिश्र, त्रिवेणी गुप्ता, कपिलदेव, ध्रुवदेव गुप्ता, रंजना भारती, बलवीर सिंह दादा, सुरेंद्र यादव, परमानन्द यादव, अवधेश मद्देशिया, अशोक सिंह, संजय श्रीवास्तव, मन्नजय मौर्या, कामरेड प्रेम चन्द, रामनिवास यादव आदि मौजूद थे।

Share.