
देवरिया,सलेमपुर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग होली खेली और कहा कि होली मिलन से आपसी सौहार्द बढ़ता है। होली मिलन का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करने में सहायक सिद्ध होता है। सभी कार्यकर्ता उत्सव का आनंद ले।
इस अवसर पर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। सुनील यादव स्नेही ने होली गीत गाकर सबको मदमुग्ध कर दिया।
उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल, कन्हैया लाल जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, धनन्जय चतुर्वेदी, बलबीर सिंह दादा, अवधेश यादव, अमित सिंह, मंटू सिंह, अनूप उपाध्याय, बृजेश कुशवाहा, अवधेश मद्देशिया, रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Previous Articleआर्केस्ट्रा के नर्तकियों ने दुल्ह व दुल्हन को मार कर किया घायल।
Next Article नगर निकाय राज्य निर्वाचक नामावली का आज हुआ प्रकाशन


