देवरिया भाटपार रानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टीकम पार भदवार गांव से बीती रात राजा पुत्र जगलाल कुशवाहा कि बारात बनकटा थाना क्षेत्र के बतरौली गाँव मे गई थी ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि बरात में आर्केस्ट्रा कोयलादेवा बाजार जिला गोपालगंज, बिहार से बुलाया गया था। नाच के दौरान किसी बात पर नाचने वाले नर्तकियों से झगड़ाव मारपीट होगया था। रात मे मामला शांत होगया था आज सुबह विदाई करा कर दूल्हा पक्ष अपने गांव वापस आगया था।

जिसके उपरांत आज दिनांक 10/3/23 को जब गांव के लोग गांव में होने जा रहे यज्ञ के कलश पूजन हेतु चनुकी घाट नदी पर गए थे कि अचानक उसी दौरान तीन गाड़ी में भरकर करीब 20 की संख्या में आए नर्तकीयो (छक्कों) द्वारा विदाई कराकर लौटे दूल्हे एवं उसकी पत्नी को घर में घुस कर मारकर घायल कर दिया गया है बक्सा पेटी सामान घर के बाहर फेंक दिया गया व लूटपट किया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है खबर लिखे जाने के समय भाटपार रानी थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गयी थी घायलो को उपचार हेतु प्राथमिक स्वस्थ केंद्र भाटपार रानी लेजाया गया।



