Spread the love

राष्ट्र-व्यापी टोल प्लाजा संग्रहण घोटाले में 14 राज्यों में चार दर्जन से अधिक टोल प्लाजा गड़बड़ी करते धरे गये हैं

इसमें यूपी के सात जिले प्रयागराज, आजमगढ़, बागपत, बरेली, शामली, मिर्जापुर और गोरखपुर में टोल टैक्स बसूल रहीं कम्पनी/वेंडर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में टोल प्लाजा में करोड़ों का फर्जीवाड़े/घोटाले के खुलासे के बाद NHAI HQ ने सभी RO- PDs को सजगता बरतने के साथ दिशा निर्देश जारी किये।

खबर यह भी है कि टोल प्लाजा में सेंधमारी करने की यूपी STF जांच करने में जुटी हुई है! UP STF द्वारा कुछ साल पहले राज्य में पेट्रोल/डीजल पंपों के काउंटर-मीटर का कांटा तोड़कर पेट्रोल- डीजल की बिक्री में नियोजित घटतोली प्रकरण की विस्तृत जांच के खुलासे बाद नियोजित-घटतोली के देश भर संचालित करने के घोटाले का खुलासा हुआ और बड़ी संख्या में पेट्रोल डीजल पंपों को सील भी किया गया था !

Share.