पीतांबरा एंक्लेव रेजिडेंशियल सोसायटी में धूमधाम से मनाया जा रहा नव दुर्गा उत्सव

रिपोर्ट – अनुराग तिवारी, पत्रकार

झांसी शहर के पीतांबरा एंक्लेव रेजिडेंशियल सोसायटी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव दुर्गा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में कॉलोनी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं महिलाओं ने माता रानी के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पुरुषों ने भी भजन संध्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उत्सव के तहत एक दिन विशेष रूप से खाटू श्याम भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक कृष्ण गोपाल पालीवाल, कोषाध्यक्ष अमित सराय, मुख्य यजमान विनोद शर्मा हैं।
इसके साथ ही आदर्श कुमार सिंह, सौरव शर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, राजीव पोरवाल, प्रमोद मैदान, राजेश मालवीय सहित अन्य कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Share.