बिहार में ‘गालीकांड’ पर बवाल – राहुल गांधी बनाम बीजेपी युवा मोर्चा

➡️ बिहार में राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान सियासी घमासान तेज हो गया है।

➡️ आरा में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए, विरोध करने वालों में शामिल रहे बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हर्ष राज मंगलम।

➡️ आमतौर पर ऐसे हालात में नेताओं की सुरक्षा कड़े कदम उठाती है, लेकिन राहुल गांधी का अंदाज़ बिल्कुल अलग दिखा।

➡️ राहुल गांधी ने खुद विरोधी कार्यकर्ता को बुलाया, बातचीत की और यहां तक कि उसे टॉफी भी ऑफर की

🎙️ राहुल गांधी ने कहा – “क्या मैं वहां मौजूद था? क्या मेरे कहने पर गाली दी गई? मैं युवाओं के साथ हूं, तुमसे अलग नहीं हूं। कोई और समस्या है तो बताओ।”

➡️ हालांकि हर्ष राज मंगलम ने साफ कर दिया कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे, तब तक यह विरोध जारी रहेगा

👉 हाल ही में बिहार की एक रैली से वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पीएम मोदीऔर उनकी मां को गाली दी गई थी। भाजपा ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर करारा हमला बोला।
👉 गृहमंत्री अमित शाह और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी राहुल गांधी से माफी की मांग की।

📢 राहुल गांधी का जवाब सोशल मीडिया पर
“सत्य और अहिंसा की जीत होती है, असत्य और हिंसा कभी टिक नहीं सकते। हम संविधान की रक्षा करते रहेंगे।”

➡️ इसी बीच राहुल गांधी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।
➡️ राहुल गांधी बोले – “यह वोट चोरी है और इसके खिलाफ हमारी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ देशव्यापी आंदोलन बनेगी।”

📰 दूसरी तरफ भाजपा ने पलटवार किया
👉 कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा के गृहमंत्री अमित शाह पर दिए विवादित बयान को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया।
👉 भाजपा ने सवाल उठाया कि क्या यह बयान तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक स्टैंड है?

आरा में राहुल गांधी की यात्रा में काला झंडा विरोध

राहुल गांधी का अनोखा अंदाज़ – बुलाकर दी टॉफी

बीजेपी कार्यकर्ताओं का माफी तक आंदोलन जारी

‘गालीकांड’ पर राजनीति गरमाई

राहुल गांधी का पलटवार – ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters