सलेमपुर को मिले नए उपजिलाधिकारी, क्षितिज द्विवेदी ने संभाली जिम्मेदारी
देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत क्षितिज द्विवेदी को देवरिया जनपद की सलेमपुर तहसील का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह उन्नाव जनपद में एसडीएम के पद पर तैनात थे। हाल ही में हुए बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के क्रम में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सलेमपुर में उनकी तैनाती को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व, कानून-व्यवस्था और जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी।
प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। इसी क्रम में क्षितिज द्विवेदी को उन्नाव से स्थानांतरित कर सलेमपुर भेजा गया है।
एक बार फिर हम आपको बताना चाहेंगे कि
देवरिया की सलेमपुर तहसील को नए उपजिलाधिकारी मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्नाव में तैनात एसडीएम क्षितिज द्विवेदी को सलेमपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया है। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था को किस तरह नई दिशा मिलती है।






