एस आर पब्लिक स्कूल उरई के छात्रों ने सीबीएसई परीक्षा में दिखाया शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में एस आर पब्लिक स्कूल, उरई के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्र मोहम्मद जैद ने 96% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं हाईस्कूल में निष्ठा गोस्वामी ने 95.8% अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष हाईस्कूल में 276 में से 274 छात्र सफल रहे, जिससे विद्यालय का कुल परिणाम 99.3% रहा। वहीं इंटरमीडिएट में 378 में से 350 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिससे सफलता प्रतिशत 92.6% रहा। इनमें से 75% से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनर्स के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।

इंटरमीडिएट में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य मेधावियों में सुयश रमन गुप्ता (95.8%), कृष्णा मिश्रा (95.6%), अभिनव सिंह गौतम (95.6%), राधा जादौन (95.2%), आदित्य अग्रवाल (94.8%), किशन विश्वकर्मा (92.2%), परिधि त्रिपाठी (92%), सक्षम सोनी (92%), आयुष द्विवेदी (91.8%), अविका सेंगर (91.8%), दिव्यांशु दीक्षित (91%), श्रेया पाल (91%), दीपांशु सिंह (90.8%), देवांश कोस्टा (90.4%), अभिज्ञान तिवारी (90.2%), नेहा कुशवाहा (90.2%) और नैतिक शर्मा (90%) शामिल रहे।हाईस्कूल में भी छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसमें निष्ठा गोस्वामी (95.8%), आर्यन सिंह (94.8%), आदित्य (94%), आदित्य राज कुशवाहा (90%) और आंचल यादव (90%) प्रमुख रहे।विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार राठौर ने कहा, “निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों की लगन की सराहना की। इस अवसर पर चेयरपर्सन रमाकांत द्विवेदी व प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि शुक्ला ने सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर और मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राघव गुप्ता, कोऑर्डिनेटर विकास पटैरिया, अशोक सिंह, रजत वर्मा, अर्चना गुप्ता, राहुल गुप्ता, एम एच खान सहित कई वरिष्ठ शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया।





