Focus News 24×7 विशेष रिपोर्ट।
पहाडगांव में बंदरों का आतंक, एक युवक अखिलेश की जान गई, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़😭

नमस्कार, मैं हूं  विनय पचौरी और आप देख रहे हैं Focus News 24×7।

जिला जालौन के पहाडगांव से इस वक्त की बड़ी खबर —
गांव में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा बनता जा रहा है। आज इसी आतंक का शिकार हुए अखिलेश राजपूत, जिन्होंने बंदर के हमले से बचने की कोशिश की, लेकिन हादसे का शिकार हो गए और उन्होंने अपनी जान गंवा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अखिलेश पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। जान बचाने की कोशिश में वह अपने ही आंगन में गिर पड़े। इसी दौरान बंदर भी घायल होकर नीचे गिरा। अखिलेश को गंभीर हालत में झांसी ले जाया गया, जहां से उन्हें हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। लेकिन अफसोस, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

👉 इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
परिवार की हालत पहले से ही बहुत खराब थी। दो बेटियों की शादी तय है, और अब परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया है। घर टूटा-फूटा है, आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।

🎤 इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए  बिनप कुमार पचौरी ने कहा:
“अखिलेश मेरे बड़े  भाई  विवेक जी के बचपन के दोस्त थे। आज उनके जाने से सिर्फ उनका घर ही नहीं, पूरा मोहल्ला गांव अधूरा हो गया है। हम सभी बहुत आहत हैं।”

📢 Focus News 24×7 के माध्यम से परिवार व ग्रामीणों की सरकार से मांग है कि —
➡️ बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाए
➡️ परिवार को राहत राशि दी जाए
➡️ और गांव में बंदरों के आतंक से राहत दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

🕯️ एक मासूम परिवार आज बेसहारा हो गया है। क्या सरकार उनकी मदद करेगी?

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters