जिला अध्यक्ष का जन्मदिन समाज के उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया

📝 रिपोर्ट: अनुराग तिवारी | चिरगांव, झांसी

पालीवाल समाज के जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल पालीवाल का जन्मदिन युवाओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन का स्थल रहा वशिष्ठ मार्केट, जहां समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल पालीवाल को तिलक व माला पहनाकर की गई, जिसके बाद केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे आयोजन में उत्साह, सौहार्द और पारिवारिक भावना की झलक साफ़ दिखाई दी।

इस खास मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

अध्यक्ष कृष्ण गोपाल पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“समाज के साथ का यह प्रेम और समर्थन ही मेरी असली ताकत है। मेरा हर प्रयास समाज की सेवा के लिए समर्पित रहेगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
प्रदुम सिंह ठाकुर, उमाकांत शर्मा, पंकज गुप्ता, राजकुमार यादव, हरिओम, रोहित ठाकुर, मुकेश जैन, ज्ञानसिंह परिहार, रवि कुशवाहा, मदन पांचाल, अभिषेक रेजा, बाबू रेजा, महेंद्र गुप्ता सहित समाज के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

Share.