मजदूर रैली की तैयारी में लखनऊ के दारुल सफा के कॉमन हाल में उत्तर प्रदेश किसान सभा

5 अप्रैल 2023 की संयुक्त किसान मजदूर रैली की तैयारी में लखनऊ के दारुल सफा के कॉमन हाल में उत्तर प्रदेश किसान सभा, सीटू,व खेतमज़दूर यूनियन का संयुक्त कंवेंशनआयोजित किया गया।
कन्वेंशन का उदघाटन अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव कामरेड बीजू कृष्णन ने किया।

कनवेंशन को सीटू के वरिष्ठ केंद्रीय नेता का.जे एस मजुमदार, खेतमज़दूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव का. बिक्रम सीटू, किसान सभा के प्रदेश महासचिव का.मुकुट सिंह, खेतमज़दूर यूनियन के प्रदेश महासचिव का. बृजलाल भर्ती,सीटू के प्रदेश महा सचिव का. प्रेमनाथ राय ने संबोधित किया।
कन्वेंशन में रखे गए प्रस्ताव पर हुई बहस में उत्तर प्रदेश किसान सभा के संयुक्त सचिव चन्द्रपाल सिंह, दिगंबर सिंह, साधुसरण, संतोष शाक्य व सीटू एवं खेतमज़दूर यूनियन के रामनिवास यादव, राजीव शांत,वीरेंद्र गौतम,जयनाथ सीटू के देवाशीष,बिना गुप्ता, विकास स्वरूप, के के त्रिपाठी, संगीता, चमन आरा आदि प्रदेश के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर 5 अप्रैल 2023 को दिल्ली में होने वाली किसान मजदूर रैली में भारी संख्या में पहुंचने का संकल्प लिया।
अध्यक्षता सीटू के रवि मिश्रा, किसान सभा के भारत सिंह, व खेतमज़दूर यूनियन के सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से की।

Share.