पौधारोपण कर चिरगांव थाने में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
रिपोर्ट – अनुराग तिवारी, पत्रकार
चिरगांव नगर स्थित थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने थाना परिसर में बने गार्डन में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय पत्रकारों ने भी पौधारोपण में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर पंकज रावत, हुशियार खान, महेंद्र सिंह बिंदी, राजू दीवान, संदीप रेजा, महेंद्र चौरसिया, अनुराग तिवारी, नजमा खान, जेपी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।




