युवाओं को सशक्त भारत की कल्पना को करना है साकार-नवीन सिंह

रिपोर्ट  : पंकज यादव focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। ‘नव मतदाताओ से सम्पर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीतिओ से अवगत करा जोड़ते हुए सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।’

उक्त बातें नगर पंचायत चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता सम्पर्क व संवाद का आयोजन में मुख्य वक्ता नवीन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहीं।

आयोजन रविवार को यहां के सिचाई विभाग के डाकबंगले पर किया गया था।
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीति के तहत सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए सबका विश्वास जीतने का कार्य करना है।

युवा जिसके अंदर इतिहास रचने की ऊर्जा होती है। युवा वर्ग किसी भी परिवार समाज एवम देश की सबसे बड़ी ताकत होता है।
आगामी नगर निकाय चुनाव में नगरों के समुचित एवम चतुर्दिक विकास में आप सब की सबसे बड़ी भूमिका होने जा रही है। इसीलिए प्रत्येक बूथ पर हमें अधिक से अधिक नवमतदाता बने युवाओं से संपर्क स्थापित करना है।
उक्त अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल, चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र,
जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र, पुनीत पाठक आदि ने सम्बोधित किया। आभार व्यक्त युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहित मद्धेशिया ने किया। उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दुबे वत्स, अशोक तिवारी, आशुतोष तिवारी, राकेश दुबे, रंजीत सिंह विशेन, रूप शुक्ला, शुभम कुशवाहा, राघवेंद्र तिवारी, रवि कुशवाहा, निखिल तिवारी, अभिषेक मिश्र, पिंटू तिवारी, अशोक सिंह, वाचस्पति तिवारी, सुमित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Share.