नवरात्रि में देवियों से झाड़ू-पोछा – जालौन के एक प्राथमिक विद्यालय का शर्मनाक सच
■ नवरात्रि में होना तो चाहिए जहां कन्या पूजन, वहीं बच्चियों से झाड़ू-पोछा – जालौन का मामला
■ कही देवी पूजन या तो कही अपमान? जालौन में बच्चियों से कराई जा रही सफाई
■ नवरात्रि में मासूम देवियों से ऐसा क्यो – जालौन के एक विद्यालय का वीडियो नव रात्रि मे बना डाला ग्रामीणो ने जिसकी कुछ फुटेज हम दिखायेगे आपको
नवरात्रि पर कन्या पूजन, लेकिन विद्यालय में मासूम देवियों से झाड़ू-पोछा!
जालौन। जनपद जालौन के ग्राम औरेखी स्थित कन्या प्राथमिक पाठशाला से बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बच्चियों को शिक्षक की मौजूदगी में झाड़ू और पोछा लगाते हुए देखा गया है।
👉 नवरात्रि के मौके पर जहां देशभर में छोटी-छोटी कन्याओं को देवी मानकर पूजा और कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है, वहीं विद्यालय में मासूम बच्चियों से सफाई करवाना शिक्षा व्यवस्था और अध्यापकों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक विद्यालय में बच्चियों से नियमित तौर पर सफाई कराई जाती है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों ने नाराज़गी जताई है। कई अभिभावकों ने तो बच्चों को स्कूल न भेजने की चेतावनी भी दी है।
हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि बच्चियां किसी के कहने पर नहीं बल्कि बैठने की जगह गंदी होने की वजह से सफाई कर रही थीं। मामला जो भी हो, यह तय करना अब प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के हाथ में है।
फिलहाल प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग संबंधित मास्टर साहब पर क्या कार्रवाई करता है।
✍️ रिपोर्ट – महेश चौधरी, जालौन






