चिरगांव में युवाओं ने लिया ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुन किया जनजागरण का आह्वान
■ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MY Bharat मंच के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया।
■ चिरगांव के एक कोचिंग संस्थान में सैकड़ों युवाओं ने पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना।
■ युवाओं ने सामूहिक रूप से “नशा मुक्त भारत – विकसित भारत” का संकल्प लिया।
■ अभियान के तहत अगले 100 सप्ताह तक हर रविवार जनजागरूकता और खेलकूद आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका प्रतीक्षा कुशवाहा ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहकर समाज को भी नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया।
चिरगांव/झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘माय भारत’ (MY Bharat) मंच के माध्यम से शुरू किए गए ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ का उत्साह सोमवार को चिरगांव में भी देखने को मिला। कस्बे के एक कोचिंग संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा-युवतियों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना और नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन झांसी के जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह के निर्देशन में तथा चिरगांव ब्लॉक की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका प्रतीक्षा कुशवाहा के संयोजन में किया गया। इस दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा नशा मुक्ति पर आधारित जागरूकता कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी देखा।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अगले 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को खेलकूद, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिताएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी युवाओं ने “नशा मुक्त भारत – विकसित भारत” का सामूहिक संकल्प लिया और समाज में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का प्रण किया।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी बृजेंद्र कुशवाहा, करकोस मंडल अध्यक्ष अमरनाथ कुशवाहा, मोडकला मंडल अध्यक्ष बादाम कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, माधुरी पाल, निशि पाल, सोनाक्षी सोनी, साक्षी राजपूत, मंजेत चतुर्वेदी, प्रतिज्ञा पाल, पूर्वी कुशवाहा, वर्षा, नव्या, स्नेहा कुशवाहा, सुहानी, श्रेष्ठी साहू, पलक यादव, चाहत सेन, महक सविता, श्रद्धा कुशवाहा, रागनी श्रीवास, गौरी चतुर्वेदी, अरुण राजपूत, अंश यादव, हर्ष पाल, देवांश सविता, लक्ष्य कुशवाहा, राजवीर कुशवाहा, हनी कुशवाहा, प्रिंस पाल, अंकुश पाल, ऋषभ पाल, अनूप पाल, सागर पाल, प्रिंस कुशवाहा, देव कुशवाहा, देव निराला, राज अहिरवार, मयंक यादव, अभि सविता सहित बड़ी संख्या में युवा-युवतियां मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका प्रतीक्षा कुशवाहा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
रिपोर्ट : अनुराग तिवारी, पत्रकार





